How to make Optical Whitener
पहले सफ़ेद कपड़ो को धोने के बाद अधिक सफेदी लाने के लिए पानी में नील घोलकर कुछ समय के लिए इस पानी में डाला जाता था | सफ़ेद कागज़ बनाते समय भी पल्प में नील डाला जाता था | परन्तु अब तो नील के स्थान पर Optical Whitener का प्रयोग होता है | सभी प्रकार के डिटर्जेंट पाउडर ,केक तथा पेस्टो में भी पर्याप्त मात्रा में Optical Whitener मिलाया जाता है |
नील के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले ये Optical Whitener पानी में घुलनशील ऐसे डाईस्टफ है ,जो सूर्य अथवा बल्बों के तेज प्रकाश में समाहित बैगनी किरणों को शोषण करके उन्हें श्वेताभ बनाकर प्रतिबिम्बित करते है | इस रिफ्लेक्सन के कारण ही सफ़ेद कपड़े धवल सफ़ेद और चमकदार नजर आते है |नील में भी यह गुण होता है ,परन्तु इस क्षेत्र में Optical Whitener का तो कोई जवाब ही नहीं है | यही कारण है कि सभी प्रकार के detergent powder में इनको तो मिलाया ही जाता है |घरो में भी अब नील के स्थान पर Ranipal, Tinopal, CBSX आदि ब्रांडनेमो से आने वाले Optical Whitener का ही प्रयोग होता है |
बनाने का Formula
लगभग सभी कंपनियों का फार्मूला एक समान ही है -
Diamino Stlbenzene Disulphonic acid - 36.30 kg.
Synuric Chloride - 13.80 kg.
Phenyl Iso Cynate - 10 kg.
Aniline Hydrochloride - 10 kg.
Acetone - 9 kg.
Soda ash - 9 kg.
Activated Carbon - 1125 gm.
Salt - 36.30 kg.
Ice - 68 kg.
रिएक्शन वेसल में Diamino Stlbenzene Disulphonic acid और Synuric Chloride डालकर मिक्सर चालू कर देते है |फलस्वरूप Diamino Stlbenzene Disulphonic acid के अणु Synuric Chloride के परमाणुओ के साथ प्रतिक्रिया करते रहते है | कुछ समय बाद Aniline Hydrochloride और Phenyl Iso Cynate डाल दिए जाते है ,जिससे चार रसायनों के इस मिश्रण को स्टेनलेस स्टील के टंकी में डालकर अन्य सभी रचक डालने के बाद अच्छी तरह से मिले जाता है |
इसके बाद सारे पदार्थ को दुसरे टैंक में धोने के बाद तीसरे टैंक में लिया जाता है और कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है |इस सारे पेस्ट मिश्रण को हाइड्रो एक्सट्रैक्टर की बास्केटो में भरकर सुखाने के बाद पल्वीलाइजर में पीस लिया जाता है |यह सामान्य Optical Whitener है ,जिसे अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए बड़े निर्माता इस पाउडर पर एक्युस अमोनिया और एक्युस फर्मेल्डीहाइड के साथ कुछ विशिष्ट रासायनिक क्रियाये भी करते है | वैसे सामान्य Optical Whitener ही अधिक बिक रहे है |
[…] Optical Whitener कैसे बनाये […]
ReplyDelete