1.निरमा जैसा पाउडर
Detergent powder formula
कुछ वर्षो पहले तक निरमा डिटर्जेंट पाउडर सुपरहिट था यह लोगो के बीच इतना लोकप्रिय हो गया था की बच्चे भी निरमा नाम से ही डिटर्जेंट पाउडर खरीदने लगे थे |
निरमा का मालिक इस बिज़नेस को पार्ट टाइम के रूप में शुरू किया था परन्तु यह इतना लोकप्रिय हुआ कि आज केवल इसके विज्ञापन पर लाखो रूपए खर्च हो रहा है |
यह फार्मूला निम्न है :-
1.कपड़े धोने का सोडा (soda ash) - 30 kg.
2.खाने का सोडा (sodium bicarbonate) - 90kg .
3.सोडियम ट्राई पाली फॉस्फेट (S.T.P.P.) -60kg.
4.सोडियम सिलिकेट पाउडर (sodium silicate powder) -15kg.
5.एसिड स्लरी (Acid slurry) - 20kg.
7.कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोस (C.M.C.) - 5kg.
8.ऑप्टिकल व्हाइटनर (Optical whitener)-500gm.
9.फोम बूस्टर तथा सुगंध (Builders) - इच्छानुसार
सबसे पहले 1 से 4 नंबर के चारो पाउडर को आपस में अच्छी तरह मिक्स करे आप इसे अगर मिक्सर में मिलाते है तो इसे अच्छी तरह मिल जाने के बाद एसिड स्लरी मिलाये और फिर मिक्स कर ले |
अगर आप फर्श पर फैला कर हाथो से बना रहे है तो चारो पाउडर को मिक्स करने के बाद सारे पाउडर को फैला दे और ऊपर से एसिड स्लरी का छिडकाव करे | एसिड स्लरी का छिडकाव वाले सेक्शन में मै इस प्रोसेस को बता चुका हु आप उसे पुनः देख सकते है |
अगले दिन या चार से पांच घंटे बाद आप कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोस (C.M.C.) - 5kg.,ऑप्टिकल व्हाइटनर (Optical whitener)-500gm.,तथा फोम बूस्टर तथा सुगंध (Builders) - इच्छानुसार मिला कर अच्छी तरह मिक्स करके दो से तीन बार छान ले |
दोस्तों बहुत ही अच्छी क्वालिटी का डिटर्जेंट पाउडर तैयार है अब आप इसे पैक करके बेच सकते है या खुद भी यूज़ कर सकते है |
दोस्तों अगर आप इसका क्वालिटी और ज्यादा बढ़ाना चाहते है तो आप एसिड स्लरी की मात्रा बढ़ा ले इससे सफाई और झाग बढाने की क्षमता दोनों बढ़ जाएगी , आप चाहे तो झाग बढाने के किसी फ़ोम बूस्टर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
2. ग्लोबर साल्ट पर आधारित पाउडर
Detergent powder formula
जब तक सस्ते रचक के रूप में सोडियम क्लोराइड और डोलोमाइट पाउडर प्रचलन में नहीं आये थे ,तब तक सस्ता पाउडर बनाने का सबसे हिट फार्मूला था| ग्लोबर साल्ट में पर्याप्त सफाई क्षमता के साथ ही कठोर और नमकीन पानी को मृदुल बनाने का भी थोड़ा गुण होता है | यही कारण है की इसमें कोई चिलेटिंग एजेंट(खाने का सोडा ) भी नहीं मिलाना पड़ता |
एसिड स्लरी को neutralize करने का गुण इसमें सोडा ऐश से भी ज्यादा होता है आधारभूत फार्मूला इस प्रकार है:-
1.ग्लोबर साल्ट (Glouber Salt) - 100 kg.
2.सोडा ऐश (soda ash) - 40kg.
3.सोडियम मेटा सिलिकेट पाउडर (S.M.S.) - 20kg.
4.एसिड स्लरी (Acid slurry ) - 20kg.
5.ऑप्टिकल व्हाइटनर (Optical whitener) - 400gm.
6.C.M.C. तथा फोम बूस्टर - इच्छानुसार
इस फ़ॉर्मूले में आप एसिड स्लरी की मात्रा दो गुने तक बढ़ा सकते है , परन्तु सफाई क्षमता और लागत भी काफी बढ़ जायेगी | बनाने का प्रोसेस पहले वाले के समान ही है सभी सूखे रचक को आपस में मिक्स करने के बाद एसिड स्लरी का छिडकाव करके फिर आपस में मिक्स कर ले और अंतिम चरण में cmc तथा अन्य गुणवर्धक मिलाने के बाद छान ले |
3. गरम पानी में घोलकर प्रयोग किया जाने वाला पाउडर
Detergent powder formula
गरम पानी में इस पाउडर को घोलने के बाद उसमे कपड़े डुबो दिए जाते है |कुछ वर्षो पूर्व तक अधिकांश पाउडर गरम पानी में घोलकर प्रयोग किये जाते थे और यही कारण है कि कपड़े धोने के मशीनों में पानी को उबलने तक गरम करने के लिए इमर्शन राडे लगी होती थी,परन्तु अब तो कोई पाउडर गरम पानी में घोला ही नहीं जाता; क्योकि ताप के प्रभाव से सभी चिलेटिंग एजेंट अपना प्रभाव खो देते है |
फार्मूला इस प्रकार है :-
1.सोडा ऐश (soda ash)-100kg.
2.सोडियम सिलिकेट (sodium silicate)-60kg.
3.सोडियम सलफेट (sodium sulphate)-40kg.
4.टेट्रा सोडियम पायरो फॉस्फेट (T.S.P.P.)-30kg.
5.सोडियम ट्राई पाली फॉस्फेट (S.T.P.P.)-20Kg.
6.एसिड स्लरी (acid slurry)-30kg.
7.C.M.C. तथा फोम बूस्टर - इच्छानुसार
बहुत अधिक मात्रा में सिलिकेट का प्रयोग किये जाने के कारण कपड़ो पर दोबारा मैल जमने और झाग प्रदान करने का थोड़ा बहुत कार्य सिलिकेट ही कर देता है |परन्तु सिलिकेट गरम पानी में घुलने के बाद ही पूरी तरह क्रियाशील होता है और यही कारण है की इसे गरम पानी में घोलना अनिवार्य है |
नोट:- अगर आप सिलिकेट 40 kg से कम करके 20 किलो तथा 50 किलोग्राम और ज्यादा सोडा ऐश मिला देते है तो यह पाउडर ठन्डे पानी में भी बहुत अच्छे तरह से कार्य करने लगेगा |
अगर आप इसमें 5 kg cmc ,3 kg फोम बूस्टर ,1.5 kg फोम रेगुलेटर तथा 2.5 kg ऑप्टिकल व्हाइटनर मिलाते है तो यह इस वर्ग का सर्वश्रेष्ट डिटर्जेंट पाउडर बन जायेगा |
4.सस्ता पीला डिटर्जेंट पाउडर
Detergent powder formula
दोस्तों आप लोगो में से अनेक लोग भी नित्य नए प्रयोग करते होंगे की डिटर्जेंट पाउडर कैसे सस्ता बनाया जाय कई बार आपके प्रयोग से डिटर्जेंट पाउडर तो थोड़ा सा सस्ता बनता है लेकिन क्वालिटी काफी हद तक गिर जाती है |
दोस्तों आप इसमें एसिड स्लरी की मात्रा बढ़ाकर इसकी क्वालिटी बढ़ा सकते है |
नोट:- नमक का घोल न मिलाने पर यह पाउडर सफ़ेद रंग का तैयार होगा -
1.कपड़े धोने का सोडा Soda ash ) - 100kg.
2.खाने का सोडा (sodium bicarbonate)-50kg.
3.सोडियम सिलिकेट पाउडर (sodium silicate)-30kg.
4.सोडियम सलफेट (sodium sulphate)-60kg.
5.ट्राई सोडियम फॉस्फेट (T.S.P.)-20kg
6.टेट्रा सोडियम पायरो फॉस्फेट(T.S.P.P.)-15KG.
7.सोडियम ट्राई पाली फॉस्फेट (S.T.P.P.)-15kg.
8.सामान्य नमक (Salt)-15kg.
9.एसिड स्लरी (acid slurry)-25kg.
10.कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोस (C.M.C.)-6kg.
११.ऑप्टिकल व्हाइटनर (Optical whitener)-500gm.
१२.फोम बूस्टर व फोम रेग्युलेटर -इच्छानुसार
१३.संतरे का सुगंध -इच्छानुसार
पहले फार्मूले के अनुसार सभी सूखे रचक को आपस में मिक्स कर ले फिर नमक को 10 लीटर पानी में घोल बनाकर एसिड स्लरी के समान ही छिड़काव करे सभी पाउडर का रंग पीला हो जायेगा अगर आप चाहे तो नमक के जगह पर सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का भी उपयोग कर सकते है 100 किलोग्राम सूखे पाउडर पर 2 kg. सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का उपयोग किया जाता है|
नोट:- नमक का घोल न मिलाने पर यह पाउडर सफ़ेद रंग का तैयार होगा -
पाउडर का रंग पीला होने के बाद एसिड स्लरी का छिड़काव करे फिर 7 से 8 घंटे बाद सभी गुणवर्धक रचक मिलाकर पाउडर को तीन बार छान ले आपका डिटर्जेंट पाउडर तैयार है अब आप इसको पैक करके बेच सकते है
सुचना:-अगर आप 35 किलोग्राम एसिड स्लरी मिलाते है तो यह पाउडर सर्वोतम क्वालिटी का तैयार होगा |
5.सर्वश्रेष्ट डिटर्जेंट पाउडर
Detergent powder formula
दोस्तों सुखी विधि से जितनी भी प्रकार की डिटर्जेंट पाउडर बनाई जाती है उन सबसे अच्छी क्वालिटी का है यह डिटर्जेंट पाउडर | दोस्तों मशीनों पर बनाये जाने वाले अधिकांश डिटर्जेंट पाउडर और पेस्टो से भी बहुत अधिक अच्छी क्वालिटी का है यह डिटर्जेंट पाउडर , लेकिन एक कमी है इस डिटर्जेंट पाउडर की कि यह बहुत ही महंगा पड़ता है |
1.सोडा ऐश (soda ash )-50kg.
2.खाने का सोडा (sodium bi cabronate)-20kg.
3.सोडियम सिलिकेट पाउडर (sodiumsilicate powder)-30kg.
4.टेट्रा सोडियम पायरो फॉस्फेट (T.S.P.P.)-30KG.
5.सोडियम ट्राई पाली फॉस्फेट (S.T.P.P.)-50kg.
6.एसिड स्लरी (Acid slurry)-20kg.
7.कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोस (C.M.C.)-4kg.
8.ऑप्टिकल व्हाइटनर (Optical whitener)-500gm.
9.फोम बूस्टर (Foam booster)-300gm.
10.फोम रेग्युलेटर (Foam regulator)150gm.
११.परफ्यूम -इच्छानुसार
सोडियम ट्राई पाली फॉस्फेट अत्यधिक तीक्ष्ण सफाई क्षमता रखता है , अतः खारे पानी में भी कार्य कर जाता है | यही कारण है की इसमें कम मात्रा में खाने का सोडा और ऑप्टिकल व्हाइटनर का प्रयोग किया गया है |
बनाने का प्रोसेस पहले वाले फार्मूले के समान ही है |
Comments
Post a Comment