फेविकोल जैसे ग्लू कैसे बनाये
Fevicol glue kaise banaye
लगभग 50 वर्ष पूर्व जब क्विक फिक्स नामक पहला सेल्यूलोस एडहेसिव आया , तब इसकी चिपकाने की शक्ति तथा जोड़ की सफाई देखकर सभी दंग रह गए थे |प्लास्टिक, चीनी मिट्टी ,कांच तथा धातुओ तक की टूटी हुई चीजे जोड़ने के लिए इसका प्रयोग होता था | इसका विज्ञापन था -टूटे हुए दिल के अलावा प्रत्येक वस्तु को जोड़ सकता है क्विक फिक्स| चालीस वर्ष तक तो यह सर्वश्रेष्ठ बना रहा ,परन्तु अब सर्वश्रेष्ठ का स्थान ले चूका है फेवी फिक्स नामक वह ग्लू जिसमे कोई रेजिन नहीं मिलाई जाती |
इनके निर्माण की विधि तथा प्रयोग किये जाने वाले रचक और रसायन सिंथेटिक वर्निशो तथा सेल्यूलोस पेंटो वाले है |परन्तु इन्हें अधिक गाढे रूप में तो तैयार किया ही जाता है |कोई रंग भी नहीं मिलाया जाता है |
फेवी फिक्स जैसे ग्लू का फार्मूला इस प्रकार है -
Nitro cellulose -1.kg
Butyl Alcohol - 7.liter
Benzoin - 500.ml
Nitro cellulose दूर से आग पकड़ लेने वाला और धमक लगने पर बारूद की तरह फटने वाला अत्यंत खतरनाक रसायन है | यह इन सभी ग्लू का अनिवार्य घटक है |इसे चार से छः गुने साल्वेंट में घोलकर पेस्ट बनाने के बाद सेल्यूलोस के भार के एक तिहाई से आधा तक पलेस्तीसाईंजर मिलाया जाता है |
सबसे मजबूत पकड़ वाला सस्ता पेस्ट
Fevicol glue kaise banaye
यह पेस्ट अधिक रेजिन मिश्रित ग्लू और रबड़ सीमेंटो के समान मजबूत जोड़ लगाने में समर्थ है | धातुओ की पट्टियों ,लकड़ी और गत्ते आदि को पूरी मजबूती से जोड़ने में समर्थ इस पेस्ट में एक ही दोष है | अत्यंत क्षारयुक्त होने के कारण कागज़ ही नहीं,लकड़ी तक पर यह इतनी तीव्र प्रतिक्रिया करता है की जोड़ के आसपास का स्थान दाग धब्बो से युक्त हो जाता है | वैसे लकड़ी और बोर्ड पर सनमाइका चिपकाने के साथ साथ बाइंडरो द्वारा थोड़ी ग्लिसरीन मिलकर गत्ते पर रेक्सीन चिपकाने के लिए प्रायः ही इसका प्रयोग किया जाता है |
फार्मूला इस प्रकार है -
अरारोट (starch) - 3kg
यूरिया (Urea) - 720gm
कास्टिक सोडा (caustic soda) - 960gm
पानी (Water) - 9 liter
इसे गरम नहीं किया जाता ,परन्तु मिश्रण का तापमान सामान्य से कम रहना अनिवार्य है |यही कारण है कि वाटर बाथ में दोनों पात्रो में मध्य बर्फ का ठंडा पानी भरकर तैयार करना अच्छा रहेगा |पांच से पंद्रह घंटा पहले पपड़ी वाला कास्टिक सोडा डालकर रखा रहने देते है ,जिससे वह पूरी तरह ठंडा हो जाये |
वाटर बाथ में अथवा ठंडा पानी भरे बर्तन में सोडे के घोल का पात्र रखकर निरंतर चलाते हुए थोड़ा-थोड़ा स्टार्च डालते है |सम्पूर्ण स्टार्च खपाने के बाद इसी प्रकार बारीक पीसा हुआ नमक यूरिया डालकर बाद में भी एक घंटे तक घोंटते रहते है |यदि स्टार्च अथवा यूरिया मिलाते समय मिश्रण का तापमान कुछ बढ़ने लगता है |तब पानी भरे बाह्य बर्तन में बर्फ डालकर मिश्रण को ठंडा ही रखते है |मिश्रण को ठंडा रखने की यह सावधानी आवश्यक ही नहीं ,अनिवार्य है |
[…] फेविकोल बनाने का बिजनेस […]
ReplyDelete[…] फेविकोल बनाने का बिजनेस […]
ReplyDelete